लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में अलग-अलग स्थानों पर किया गया दो भाजपा नेताओं पर हमला

By भाषा | Updated: January 5, 2021 00:32 IST

Open in App

आसनसोल/माल्दा(पश्चिम बंगाल), चार जनवरी भाजपा की पश्चिम बंगाल राज्य समिति के एक सदस्य समेत पार्टी के दो नेताओं पर अलग-अलग स्थानों पर तृणमूल कांग्रेस के संदिग्ध लोगों ने कथित रूप से हमला किया। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पश्चिम वर्द्धमान जिले के आसनसोल में कृष्णेंदु मुखर्जी के घर के समीप ही उनकी कार पर बंदूकधारियों ने गोलियां चलाईं, लेकिन हमलावर वाहन का दरवाजा खोलने में नाकाम रहे, जिसके कारण उनकी जान बच गई।

माल्दा जिले के रतुआ में भाजपा के स्थानीय नेता साबेक अली पर गोली चलाई गयी और वह घायल हो गये। हमले के वक्त अली की कार एक ट्रक के पीछे रूकी थी।

दोनों ही नेताओं ने तृणमूल कांग्रेस को रविवार रात को हुए इन हमलों के लिए जिम्मेदार ठहराया।

उधर, राज्य के सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस ने इन आरोपों को खारिज कर दिया।

अधिकारियों ने कहा कि इन मामलों की जांच की जा रही है।

मुखर्जी ने कहा, ‘‘जब मैं रविवार रात को कोलकाता से आसनसोल के हीरापुर स्थित अपने घर लौट रहा था, तभी तीन अज्ञात लोगों ने मेरे घर के निकट मेरी कार रोकी और दरवाजे खोलने की कोशिश की। दरवाजा खोलने में नाकाम रहने पर उन्होंने वाहन पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं। मुझे आशंका है कि ये लोग तृणमूल कांग्रेस के ‘गुंडे’ थे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘चालक मदद के लिए चिल्लाया और मैंने स्थानीय लोगों का ध्यान खींचने के लिए बार-बार हॉर्न बजाया, जिसके बाद हमलावर घटनास्थल से फरार हो गए।’’

मुखर्जी ने आरोप लगाया कि इस हमले के पीछे तृणमूल का हाथ है। उन्होंने कहा कि उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को घटना की जानकारी दे दी है।

तृणमूल कांग्रेस के आसनसोल दक्षिण के विधायक तापस बनर्जी ने आरोपों को खारिज किया। उन्होंने आरोप लगाया कि मुखर्जी जबरन वसूली, तस्करी और हत्या के मामलों में आरोपी हैं और इस घटना का कारण उनकी कोई पुरानी दुश्मनी हो सकती है।

हीरापुर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मुखर्जी से एक शिकायत मिली है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी जा रही है।

एक अन्य घटना में बरेल इलाके में साबेक अली पर बंदूकधारियों ने गोली चलायी जो उनके हाथ में लगी। वह पार्टी का कोई काम करने के बाद घर लौट रहे थे।

पुलिस ने बताया कि अली को माल्दा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पतला में भर्ती कराया गया है।

यह हमला तब हुआ जब अली के चालक ने बीच सड़क पर खडे़ ट्रक के पीछे कार रोकी और उसी बीच ट्रक की एक तरफ से तीन लेाग निकले और गोलियां चलाने लगे।

पुलिस सूत्रों के अनुसार चालक ने कार को वहां से निकाला और अली को अस्पताल ले गया। पुलिस में दर्ज करायी गयी शिकायत में स्थानीय तृणमूल पंचायत प्रधान के पति और और बेटी पर हमले में हाथ होने का आरोप लगाया गया है।

प्रदेश भाजपा महासचिव सायंतन बसु ने अस्पताल में अली से मिलने के बाद इसे सुनियोजित हमला बताया। माल्दा के तृणमूल जिलाध्यक्ष ने इसे भाजपा की अंतर्कलह का परिणाम बताया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?