लाइव न्यूज़ :

चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ वोट डालने वाले भाजपा के दो पार्षद निष्कासित

By भाषा | Updated: July 11, 2021 00:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 जुलाई भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई ने उत्तरी दिल्ली नगर निगम के जोनल चेयरमैन पद के चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ मतदान करने वाले दो पार्षदों को शनिवार को पार्टी से बाहर निकाल दिया।

भाजपा द्वारा जारी बयान के अनुसार, एनडीएमसी के नरेला जोन के चेयरमैन पद के चुनाव में भाजपा उम्मीदवार की हार के लिए ‘‘जिम्मेदार’’ ज्योति रचोया (नांगलोई पार्षद) और सविता खत्री (नरेला पार्षद) को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

छह जून को हुए चुनाव में रचोया मतदान के दौरान अनुपस्थित थीं जबकि खत्री ने पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार के पक्ष में वोट नहीं दिया था। दोनों को पार्टी ने कारण बताओ नोटिस जारी कर 24 घंटों के भीतर जवाब देने को कहा था।

बयान के अनुसार, उनके जवाब ‘संतोषजनक’ नहीं थे, जिसके बाद उन्हें पार्टी से निकाला गया। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि पार्टी में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

नरेला जोन चेयरमैन पद का चुनाव आप पार्षद राम नारायण ने जीता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?