लाइव न्यूज़ :

बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

By भाषा | Updated: July 16, 2021 21:31 IST

Open in App

सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश), 16 जुलाई जिले के धनपतगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई, और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

बल्दीराय क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि घटना जिले के धनपतगंज थाना क्षेत्र के नौगवांतीर गांव में गोमती पुल के पास की है। अंकज सिंह (25), कुलदीप सिंह (27) और कृष्ण कुमार सिंह (45) एक ही बाइक पर बैठकर जा रहे थे। रास्ते में गोमती पुल के पास कुड़वार से मायंग की ओर जा रही तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने बाइक में टक्कर मार दिया।

उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी तेज थी कि अंकज और कुलदीप बाइक से दूर जा गिरे और हेलमेट नहीं होने के कारण दोनों को सिर में गंभीर चोटें आईं, जिससे दोनों ने सड़क पर ही दम तोड़ दिया। वहीं कृष्ण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कृष्ण को जिला अस्पताल भेजा और शवों को पोस्टमार्टम के लिए रखवायस। अज्ञात बोलेरो की तलाश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह