लाइव न्यूज़ :

पटना में पकड़े गए दो बांग्लादेशी आतंकियों ने किए अहम खुलासे, देशभर के बौद्ध धार्मिक स्थल आतंक के निशाने पर हैं 

By एस पी सिन्हा | Updated: March 27, 2019 06:22 IST

एटीएस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए दोनों आतंकी अपने संगठन के इशारों पर कोलकाता, केरल, दिल्ली और बिहार के पटना में घूम-घूमकर मुस्लिम युवाओं को जोड़ने और बौद्ध धार्मिक स्थलों पर आतंकी घटना करने के लिए रेकी करने का काम कर रहे थे.

Open in App

बिहार की राजधानी पटना में पकडे गए दो बांग्लादेशी आतंकियों ने पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे किए हैं. पटना जंक्शन के पास एटीएस की टीम ने बांग्लादेशी आतंकी संगठन जमात-उल-मुजाहिदीन और इस्लामिक स्टेट बांग्लादेश (आईेएसबीडी) के दो आतंकियों खैरू मंडल और अबू सुल्तान को गिरफ्तार किया था. 

सूत्रों के मुताबिक, दोनों ने पूछताछ में बताया है कि देशभर के बौद्ध धार्मिक स्थल आतंकियों के निशाने पर हैं. गिरफ्तार आतंकियों ने एटीएस के समक्ष इस बात का खुलासा किया है. पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि इनका संबध खूंखार आतंकी संगठन आईएसआईएस से भी रहा है. एटीएस ने इनके पास से जम्मू कश्मीर में अद्धसैनिक बोल की प्रतनिनियुक्ति से संबंधित आदेशो की छायाप्रति, आईएसआईएस एक अन्य आतंकी संगठनो के पंपलेट और पोस्टर की छाया प्रति समेत कई आपत्तिजनक चीजें बरामद की है. 

इस मामले में एडीजी कुंदन कृष्णन ने बताया कि गिरफ्तार संदिग्धों से पूछताछ हो रही है साथ ही कागजातों की भी जांच की जा रही है. एडीजी ने बताया कि इस मामले में सेंट्रल एजेंसियों से भी जानकारी ली जाएगी. 

एटीएस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए दोनों आतंकी अपने संगठन के इशारों पर कोलकाता, केरल, दिल्ली और बिहार के पटना में घूम-घूमकर मुस्लिम युवाओं को जोड़ने और बौद्ध धार्मिक स्थलों पर आतंकी घटना करने के लिए रेकी करने का काम कर रहे थे.

बताया जाता है कि दोनों बांग्लादेश के खुलना परगना के झनौदा जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र के चापातल्ला गांव के रहनेवाले हैं. दोनों बिना किसी पासपोर्ट, वीजा या वैध दस्तावेज के भारत में घुसे थे और अपनी पहचान छिपाने के लिए फर्जी भारतीय वोटर आईडी कार्ड बना रखा था. पूछताछ के दौरान जो बातें सामने आई है उसके मुताबिक दोनों गया में 11 दिन रहे भी थे और अब सीरिया जाकर आईएसआईएस के साथ मिलकर जेहाद में शामिल होना चाहते थे. 

टॅग्स :आतंकवादीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी