लाइव न्यूज़ :

अवैध रूप से रह रहे दो बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 12, 2021 21:31 IST

Open in App

लखनऊ, 12 मार्च उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने भारत में अवैध रूप से रहकर देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने के आरोप में दो बांग्लादेशी नागरिकों को शुक्रवार को सहारनपुर जिले से गिरफ्तार किया।

एटीएस की ओर से जारी एक बयान के अनुसार दोनों के पास से भारतीय मतदाता पहचानपत्र के साथ बांग्लादेश का नेशनल कार्ड व बांग्लादेशी सिम भी बरामद किया गया है।

उप्र एटीएस द्वारा शुक्रवार को जारी एक बयान में बताया कि एटीएस को सूचना मिली थी कि सहारनपुर में एक बांग्लादेशी व्यक्ति तनवीर कुछ अन्य लोगों के साथ सहारनपुर में रह रहा है। बयान के अनुसार इस पर शुक्रवार को एटीएस ने सहारनपुर की नदीम कालोनी से तनवीर और उसके पिता उमर मोहम्मद उस्मानी को गिरफ्तार किया। बयान के अनुसार ये दोनों जिला कोक्स बाजार बांग्लादेश के रहने वाले हैं ।

बयान के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों ने जालसाजी एवं कूट रचित प्रपत्रों के आधार पर स्वयं को भारतीय नागरिक के रूप में दर्शाया।

एटीएस के अनुसार इन दोनों के पास भारतीय मतदाता पहचानपत्र, पैन कार्ड, आधार कार्ड, बांग्लादेशी नेशनल कार्ड, बांग्लादेशी सिम कार्ड बरामद किया गया है। एटीएस ने बयान में कहा कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो