लाइव न्यूज़ :

सहारनपुर से दो बांग्लादेशी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 17, 2020 22:38 IST

Open in App

सहारनपुर,17 नवंबर उतर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने सहारनपुर जिले में फर्जी दस्तावेजो के आधार पर अवैध रूप से रह रहे दो बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक (देहात)अशोक कुमार मीणा ने ‘पीटीआई- भाषा’ को बताया कि एटीएस को सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध जो भारत के निवासी नहीं हैं, विदेशियों के संपर्क में भारत के खिलाफ साजिश रच रहे हैं।

उन्होंने बताया कि इसी सूचना के आधार पर आज टीम ने मोहम्मद इकबाल और मोहम्मद को सहारनपुर के बिलाल मस्जिद के नजदीक कमेला कालोनी से गिरफ्तार किया।

मीणा ने बताय कि दोनों आरोपी मूलत: सादाहू मोनूपारा गांव थाना सठकनिया जिला चटगांव बंगलादेश के रहने वाले हैं।

मीणा ने बताया कि एटीएस टीम को यह जानकारी मिली हे कि ये दोनो सगे भाई हैं और फर्जी दस्तावेजो के आधार पर वर्ष 2007 में पहली बार भारत आए।

उन्होंने बताया कि दोनों को वर्ष 2013 में अवैध रूप से भारत मे रहने के आरोप में पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया गया था और वे दो साल तक जेल में रहे।

मीणा ने बताया कि दो साल की सजा के बाद उन्हें बांग्लादेश निर्वासित कर दिया गया था, लेकिन वर्ष 2015 में वे दोबारा गैर कानूनी तरीके से भारत चले आए।

उन्होंने बताया कि आरोपियों ने सहारनपुर के पते पर फर्जी मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड और पासपोर्ट भी बनवा लिये।

उन्होंने कहा कि पुछताछ में जानकारी मिली कि दोनों के बंगलादेश, अमेरिका, सऊदी अरब, ब्रिटेन, ऑस्ट्रिया और म्यांमा के लोगों से संपर्क है।

मीणा ने बताया कि दोनों के पास से आधार कार्ड, पैन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र ,चेक बुक , डेबिट कार्ड ,जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र व बैंक पास बुक बरामद की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग