दो जमानतदारों ने पोक्सो आरोपी की जमानत के लिए फर्जी दस्तावेज जमा किए, गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 23, 2021 17:37 IST2021-11-23T17:37:40+5:302021-11-23T17:37:40+5:30

Two bailiffs submitted fake documents for bail of POCSO accused, arrested | दो जमानतदारों ने पोक्सो आरोपी की जमानत के लिए फर्जी दस्तावेज जमा किए, गिरफ्तार

दो जमानतदारों ने पोक्सो आरोपी की जमानत के लिए फर्जी दस्तावेज जमा किए, गिरफ्तार

ठाणे (महाराष्ट्र), 23 नवंबर ठाणे की अपराध शाखा ने पोक्सो मामले के एक आरोपी की जमानत के लिए जाली दस्तावेज जमा करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

आरोपियों नयन पावस्कर और अजीत पांडेय को सोमवार को उस समय गिरफ्तार कर लिया गया जब वे अदालत परिसर पहुंचे।

पुलिस के अनुसार, दोनों ने सोराजुद्दीन हक उर्फ आरिफ शेख के लिए कानूनी गारंटी दी थी। शेख को नवी मुंबई में यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) कानून के तहत गिरफ्तार किया गया था। पावस्कर और पांडेय ने फर्जी राशन कार्ड, रोजगार पहचान पत्र और वेतन पर्ची जमा की थी।

पुलिस की विज्ञप्ति के अनुसार दोनों के खिलाफ ठाणे नगर थाने में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Two bailiffs submitted fake documents for bail of POCSO accused, arrested

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे