लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर के बडगाम में आतंकवादियों के दो सहयोगी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 24, 2021 20:56 IST

Open in App

श्रीनगर, 24 दिसंबर सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के बडगाम जिले में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों के दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से गोला बारूद बरामद किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

दोनों की पहचान इमरान मजीद मगरे और आकिब अमीन के रूप में हुई है, दोनों माग्रे मोहल्ला मोचवा के निवासी हैं। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया, ‘‘बडगाम के चदूरा इलाके से प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) से जुड़े आतंकवादियों के दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया है।’’ उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से दोष साबित करने वाली सामग्री, दो हथगोले, दो एके-47 मैगजीन और एके-47 की 30 गोलियां बरामद की गईं।

प्रवक्ता ने कहा कि प्रारंभिक जांच के दौरान यह सामने आया कि दोनों लश्कर-ए-तैयबा के कमांडरों के संपर्क में थे और जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आतंकवादियों को हथियारों और गोला बारूद की आपूर्ति करने और उन्हें आश्रय प्रदान करने सहित रसद सहायता प्रदान करने में शामिल थे। उन्होंने कहा कि चदूरा पुलिस थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन