लाइव न्यूज़ :

धोखाधड़ी के दोषी दो सहायक अध्‍यापक बर्खास्‍त

By भाषा | Updated: January 18, 2021 17:39 IST

Open in App

बलिया (उप्र) 18 जनवरी बेसिक शिक्षा विभाग ने धोखाधड़ी कर दूसरे के नाम पर 23 साल से सेवारत दो सहायक अध्‍यापकों को बर्खास्‍त कर दिया है। विभाग ने इन अध्‍यापकों को देय वेतन की वसूली के साथ ही इनके विरूद्ध मामला दर्ज कराने का भी आदेश दिया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवनारायण सिंह ने सोमवार को बताया कि शिक्षा क्षेत्र सीयर के उच्‍च प्राथमिक विद्यालय, डफलपुरा के सहायक अध्‍यापक हृदय नारायण और उच्च प्राथमिक विद्यालय, ककरासो के सहायक अध्यापक सुरेश चंद्र के खिलाफ देवरिया जिले के अवध किशोर चौहान ने शिकायत की थी कि दोनों नाम, जाति व पता बदलकर दूसरे के अंक व प्रमाण पत्र पर नौकरी कर रहे हैं।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए दोनों अध्यापकों को तलब किया लेकिन वे नहीं आए। इसके बाद उन्‍होंने खंड शिक्षा अधिकारी को जांच सौंपी।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी की जांच में पाया गया कि सुरेश चंद्र का असली नाम राम कृपाल है जो देवरिया जिले के भलुअनी क्षेत्र का रहने वाला है जबकि हृदय नारायण का असली नाम उमेश चौहान है और वह भी देवरिया जिले के भलुअनी क्षेत्र के बगहा चौरी का रहने वाला है। दोनों ने अपनी जाति और पता भी फर्जी दर्ज कराया था।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जांच रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए दोनों सहायक अध्‍यापकों को बर्खास्‍त करते हुए विधिक कार्यवाही के निर्देश दिये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया