लाइव न्यूज़ :

तयब मेहता की दो कलाकृतियों की होगी नीलामी

By भाषा | Updated: December 18, 2021 15:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 दिसंबर भारतीय आधुनिकतावादी तयब मेहता की दो कलाकृतियों की अष्टगुरु नीलामी संस्थान की आगामी मॉर्डन इंडियन आर्ट सेल में नीलामी होगी। यह नीलामी 27-28 दिसंबर को प्रस्तावित है जिसमें प्रशंसकों को भारत के महान चित्रकारों एमएफ हुसैन, एफएन सूजा और कृष्ण खन्ना की कलाकृतियों को भी अपना बनाने का मौका मिलेगा। यह घोषणा ऑनलाइन नीलामी करने वाली संस्था अष्टगुरु ने की है।

अष्टगुरु के उपाध्यक्ष सन्नी चंद्रमणि ने बताया, ‘‘ हमारे संग्रहकर्ताओं द्वारा संग्रहित कृतियों में महान कलाकारों तयब मेहता, रामेश्वर ब्रूटा, गणेश पाइन, एमएफ हुसैन, एमवी धुरंधर, एनएस बेंद्रे, एफएन सूजा की कृति शामिल हैं और इन्हें प्रस्तुत कर बहुत खुशी हो रही है। हमारी नीलामी में अन्य कलाकृतियों के अलावा तयब मेहता की दो कलाकृतिया लॉट संख्या 14 और 35 भी है, जो पहली बार नीलामी के लिए रखी गई है।’’

उन्होंने बताया कि तयब मेहता की ‘ फिगर विथ बर्ड’ और ‘डायगोनल’ नामक कलाकृति की नीलामी की जा रही है। ‘फिगर विथ बर्ड’ की अनुमानित कीमत करीब 14 से 16 करोड़ रुपये आंकी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह