लाइव न्यूज़ :

मुंबई में 67.5 लाख रुपये की कोकीन के साथ दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 29, 2021 20:15 IST

Open in App

मुंबई, 29 सितंबर मुंबई पुलिस के नारकोटिक्स रोधी प्रकोष्ठ (एएनसी) ने बांद्रा उपनगरीय इलाके में 67.5 लाख रुपये की कोकीन रखने के आरोप में तंजानिया के एक नागरिक तथा एक स्थानीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि गोपनीय सूचना के आधार पर एएनसी ने तंजानिया के नागरिक याकूब माचो नागालीना (41) को गिरफ्तार किया जो नवी मुंबई के तलोजा में रह रहा था। इसके अलावा भिंडी बाजार के निवासी मोहम्मद शाहिद कुरैशी (38) को भी गिरफ्तार किया गया।

अधिकारी ने कहा कि एएनसी की बांद्रा इकाई ने सोमवार को 105 ग्राम कोकीन के साथ कुरैशी को पकड़ा था जो खुद को एक स्थानीय चैनल का पत्रकार बता रहा था। उन्होंने कहा कि पूछताछ के दौरान कुरैशी ने बताया कि उसने नागालीना से प्रतिबंधित सामग्री खरीदी थी।

इसके बाद मंगलवार को नागालीना को गिरफ्तार किया गया। अधिकारी ने कहा कि नागालीना के पास से कम से कम 120 ग्राम कोकीन बरामद किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां