लाइव न्यूज़ :

शराब तस्करी के आरोप में सीआरपीएफ के बर्खास्त सिपाही समेत दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 24, 2021 13:53 IST

Open in App

रायपुर, 24 नवंबर छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले की पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के बर्खास्त सिपाही समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

रायपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यहां बताया कि ​शहर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में मंगलवार को शराब तस्करी के मामले में पुलिस ने रायपुर निवासी गणेश जैन (35) और शेख मुईन (32) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से चार लाख रुपए मूल्य की शराब बरामद की गई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी गणेश जैन सीआरपीएफ का बर्खास्त सिपाही है। उसे इस वर्ष अगस्त माह में बिलासपुर जिले में आबकारी विभाग के दल ने शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था तथा उसे जेल भेज दिया गया था। कुछ दिन बाद जैन जेल से बाहर आ गया था और फिर तस्करी करने लगा था।

उन्होंने बताया कि बिलासपुर में शराब तस्करी के मामले में गिरफ्तार होने के बाद जैन को सीआरपीएफ से बर्खास्त कर दिया गया था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को मंगलवार को सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में कार से शराब तस्करी होने की शिकायत मिली थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस दल को रवाना किया गया था। बाद में पुलिस दल ने घेराबंदी कर दोनों आरोपी को पकड़ लिया और दोनों से पूछताछ की गई। जब पुलिस दल ने कार की तलाशी ली तब उससे आठ पेटी शराब बरामद हुई।

उन्होंने बताया कि शराब की कीमत लगभग चार लाख रुपए है। पुलिस ने आरोपियों से छह लाख रुपए भी बरामद किए हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल