लाइव न्यूज़ :

भारत-नेपाल सीमा पर पांच किलोग्राम चरस के साथ नेपाली समेत दो गिरफ़्तार

By भाषा | Updated: December 21, 2020 12:10 IST

Open in App

बहराइच (उप्र), 21 दिसम्बर स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी), सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और उत्तर प्रदेश पुलिस ने रविवार को भारत-नेपाल सीमा पर एक नेपाली व्यक्ति सहित दो युवकों को गिरफ्तार किया और उनके पास से नेपाल से तस्करी कर लाई गई पांच किलोग्राम से अधिक चरस बरामद की।

पुलिस के अनुसार बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1.60 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अशोक कुमार ने सोमवार को बताया, ‘‘गुप्त सूचना मिलने पर एनसीबी और एसएसबी की संयुक्त टीम ने रविवार को मोतीपुर थानांतर्गत बलईगांव स्थित सीमा चौकी के निकट एक नेपाली युवक को चार किलोग्राम चरस के साथ पकड़ा। युवक की पहचान नेपाल के हुमला जिला निवासी हरिजन बुधा के रूप में हुई है।’’

एएसपी ने बताया, ‘‘रविवार को ही नानपारा कोतवाली अंतर्गत पयागपुर थाना क्षेत्र निवासी अजय उर्फ भोंदू को करीब एक किलोग्राम से अधिक चरस के साथ गिरफ्तार किया गया।’’

कुमार ने बताया कि पकड़े गए दोनों तस्करों के खिलाफ संबंधित थानों मोतीपुर और नानपारा कोतवाली में मादक पदार्थ कानून के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है और बरामद चरस को एनसीबी के सुपुर्द कर दिया गया है।

एएसपी ने बताया कि पकड़े गये तस्करों से पूछताछ कर उनके भारतीय और नेपाली संपर्कों को खंगालने की कोशिश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू