लाइव न्यूज़ :

वीडियो मामले में निलंबित महापौर के पति सहित दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 29, 2021 16:46 IST

Open in App

जयपुर, 29 जून भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने एक निजी कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ कमीशन को लेकर बातचीत के एक कथित वीडियो प्रकरण में जयपुर ग्रेटर नगर निगम की निलंबित महापौर सौम्या गुर्जर के पति सहित दो लोगों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।

ब्यूरो के प्रवक्ता ने यहां बताया कि इस मामले में साक्ष्य जुटाने व आगे जांच के लिए राजाराम गुर्जर व ओमकार सप्रे को गिरफ्तार किया गया है तथा उनसे पूछताछ की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि एक वीडियो वायरल होने के बाद ब्यूरो ने 10 जून को एक मामला दर्ज किया था। इस वीडियो में राजाराम ‘डोर टू डोर’ कचरा संग्रहण में लगी बीवीजी कंपनी को निगम की ओर से भुगतान की एवज में लगभग 10 प्रतिशत कमीशन की बात करते कथित तौर पर सुनाई दे रहे थे।

प्रवक्ता ने कहा कि 10 जून को वायरल वीडियो क्लिप में जयपुर ग्रेटर नगर निगम से सम्बधित एक महत्वपूर्ण लोक सेवा के लिए सेवा प्रदाता कम्पनी व तत्कालीन मेयर के पति के बीच रिश्वत को लेकर बातचीत के दृश्य सामने आए थे। इस संबंध में राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने प्रारंभिक जांच (पी ई) दर्ज की।

वीडियो की जांच के बाद ब्यूरो ने राजाराम गुर्जर (जयपुर ग्रेटर नगर निगम की तत्कालीन मेयर के पति), संदीप व ओमकार सप्रे (दोनों बीवीजी के प्रतिनिधि) व अन्य के विरूद्ध भ्रष्टाचार निवारण (संशोधित) अधिनियम व भारतीय दंड संहिता के तहत ब्यूरो मुख्यालय में मामला दर्ज किया। ब्यूरो के प्रवक्ता के अनुसार साक्ष्य जुटाने व आगे की जांच के लिए राजाराम गुर्जर व ओमकार सप्रे को गिरफ्तार किया गया है।

उल्लेखनीय है कि वीडियो वायरल होने के बाद कंपनी ने कहा था कि वह नगर निगम के भुगतान संबंधी ऐसी किसी बातचीत में शामिल नहीं हैं। राज्य सरकार ने नगर निगम आयुक्त के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले में जयपुर ग्रेटर नगर निगम की मेयर सौम्या गुर्जर और तीन पार्षदों को छह जून को निलंबित कर दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है