लाइव न्यूज़ :

शराब दुकानदार से 50 हजार रुपये की रिश्वत लेने के मामले में आबकारी विभाग के अधिकारी समेत दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 17, 2021 17:03 IST

Open in App

ठाणे, 17 दिसंबर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक शराब की दुकान के मालिक से 50,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में आबकारी विभाग के एक अधिकारी और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

एसीबी के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि आरोपी की पहचान निलेश गोसावी के तौर पर हुई है जो ठाणे आबकारी विभाग में उपनिरीक्षक है। गिरफ्तार अन्य व्यक्ति का नाम उमेश राठौड़ है।

कोपरी थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आबकारी विभाग ने 11 दिसंबर को शराब की दुकान के खिलाफ कार्रवाई की थी। विभाग के अधिकारी ने शिकायत पर और कार्रवाई नहीं करने के लिए हर महीने 64,000 रुपये की मांग की थी। कोपरी थाने में ही बृहस्पतिवार को मामला दर्ज किया गया था।

उन्होंने बताया कि बातचीत के बाद रिश्वत की राशि 50,000 रुपये तय हुई।

इसके बाद शराब की दुकान के मालिक ने एसीबी की ठाणे इकाई का रुख किया जिसने बृहस्पतिवार दोपहर को जाल बिछाकर आरोपियों को पकड़ लिया।

उसने कहा कि मामले की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग