लाइव न्यूज़ :

पलामू में आभूषण दुकान में हुई लूट के मामले में दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 19, 2020 00:14 IST

Open in App

मेदिनीनगर, 18 दिसम्बर पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस दल ने आभूषण की दुकान में दो माह पूर्व हुई लूट के मामले में दो लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया।

सहायक पुलिस अधीक्षक एवं मेदिनीनगर के अनुमंडल पुलिस अधिकारी के विजय शंकर ने बताया कि गत बीस सितम्बर को मेदिनीनगर के सहाय मार्केट स्थित एक दुकान में धावा बोल कर आपराधिक तत्व लगभग बीस लाख रुपये मूल्य के गहने नकदी आदि लूट कर फरार हो गये थे। उसी कङी में यह दूसरी गिरफ्तारी है।

उन्होंने बताया कि इससे पूर्व चार लुटेरों को चार लाख रुपये मूल्य के आभूषण एवं रुपये समेत गिरफ्तार किया गया था। अब तक इस मामले में कुल छह अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है ।

उन्होंने बताया कि आज पकड़े गए अपराधियों के नाम कन्हाई मिस्त्री (34) और रमेश राम (29) है ।

उन्होंने बताया कि लूट में इस्तेमाल एक मोबाइल भी इनके पास से बरामद कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि कन्हाई मिस्त्री हत्या एवं फिरौती के मामले में पहले भी जेल जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब