लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 29, 2021 20:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 दिसंबर पश्चिमी दिल्ली के हरि नगर इलाके में 34 वर्षीय एक महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक सोमवार तड़के करीब तीन बजे पीड़िता ने एक अज्ञात व्यक्ति को उसे उसके रिश्तेदार के यहां पहुंचाने को कहा था। उस समय कार में एक अन्य व्यक्ति भी मौजूद था और महिला व्यक्ति के साथ सागरपुर से कार में बैठी थी।

पश्चिमी दिल्ली के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम ने बताया कि आरोपियों ने निहाल विहार इलाके में सुनसान जगह पर कार रोककर उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376डी और 342 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों की पहचान विनीत (29) और सागर (18) के रूप में की गयी हैं। पुलिस ने बताया कि पुलिस के अधिकार क्षेत्र को लेकर भ्रम की स्थिति थी क्योंकि कार कई इलाकों से गुजरी थी। हालांकि, इसे जल्द सुलझा लिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?