लाइव न्यूज़ :

उत्तर पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी में युवक की हत्या के मामले में दो गिरफ्तार: पुलिस

By भाषा | Updated: December 30, 2021 16:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 दिसंबर उत्तर पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी इलाके में 24 वर्षीय एक व्यक्ति की तीन लोगों ने पीटाई करने के बाद चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि पीड़ित का आरोपियों में से एक की शादीशुदा रिश्तेदार के साथ कथित तौर पर संबंध था। महिला का भाई इसको लेकर नाराज और उसने व्यक्ति की हत्या की साजिश रच डाली।

इस घटना की एक वीडियो क्लिप में आरोपियों में से एक को पीड़ित को बार-बार धातु की कुर्सी से पीटते हुए और एक अन्य व्यक्ति चाकू से वार करते हुए दिख रहा है। वहीं, जब एक महिला पीड़ित को बचाने की कोशिश करती है तो तीसरा आरोपी उसे रोक देता है।

बुधवार शाम पांच बजे ओल्ड सीमापुरी में एक पीसीआर कॉल आया और यह जानकारी दी गई कि एक व्यक्ति को तीन लोगों ने चाकू मार दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो पता चला कि पीड़ित को गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल भेजा गया है, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित की पहचान शाहरुख (24) के रूप में हुई है, जो ओल्ड सीमापुरी का निवासी था। अधिकारी ने बताया कि सीमापुरी पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की और हथियार अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि शाहरुख के खिलाफ सीमापुरी पुलिस थाने में कई मामले दर्ज हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह