लाइव न्यूज़ :

उत्तर पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी में युवक की हत्या के मामले में दो गिरफ्तार: पुलिस

By भाषा | Updated: December 30, 2021 19:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 दिसंबर उत्तर पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी इलाके में 24 वर्षीय एक व्यक्ति की तीन लोगों ने पिटाई करने के बाद चाकू मारकर हत्या कर दी।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि आरोपियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित का आरोपियों में से एक की शादीशुदा बहन के साथ कथित तौर पर संबंध था। महिला का भाई इसे लेकर नाराज था और उसने व्यक्ति की हत्या की साजिश की थी।

इस घटना की एक वीडियो क्लिप में आरोपियों में से एक को पीड़ित को बार-बार धातु की कुर्सी से पीटते हुए और दूसरे आरोपी को चाकू से वार करते हुए देख जा सकता है। वहीं, जब एक महिला पीड़ित को बचाने की कोशिश करती है तो तीसरा आरोपी उसे रोक देता है।

बुधवार शाम पांच बजे ओल्ड सीमापुरी में एक पीसीआर कॉल आया और यह जानकारी दी गई कि एक व्यक्ति को तीन लोगों ने चाकू मारा है। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो पता चला कि पीड़ित को गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल भेजा गया है, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पीड़ित की पहचान शाहरुख (24) के रूप में हुई है, जो पुरानी सीमापुरी का निवासी था।

अधिकारी ने बताया कि सीमापुरी पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की और हथियार अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि शाहरुख के खिलाफ सीमापुरी पुलिस थाने में कई मामले दर्ज हैं।

पुलिस उपायुक्त (शाहदरा) आर. साथियासुन्दरन ने बताया कि आरोपियों की पहचान सीमापुरी निवासियों जुबैर, जफर और आदित्य के रूप में हुई है। पुलिस के कई दलों ने छापेमारी कर आदित्य (18) और जुबैर (30) को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि शाहरुख 40 से ज्यादा मामलों में आरोपी है, उनमें से ज्यादातर दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मेट्रो स्टेशनों पर झपटमारी से जुड़े हैं। वह कुछ ही दिन पहले उत्तर प्रदेश के डासना जेल से रिहा हुआ था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पुलिस को बताया कि उनके और शाहरुख के बीच बुधवार को कहासुनी हो गई। बाद में जुबैर ने अपने मित्रों आदित्य और जफर के साथ मिलकर शाहरुख की हत्या की योजना बनायी। उन्होंने बताया कि जुबैर पेशे से ट्रक मकैनिक है।

पुलिस ने बताया कि बुधवार की शाम आरोपियों ने शाहरुख पर चाकू से हमला किया। जफर की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया