लाइव न्यूज़ :

किसान की हत्या के मामले में दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 6, 2020 11:44 IST

Open in App

फतेहपुर (उप्र), छह नवंबर जिले में हुसेनगंज थाना पुलिस ने बाबूगंज गांव में एक किसान की कथित रूप से हत्या कर उसका शव खेत में फेंके जाने के मामले में बृहस्पतिवार की रात दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने भदार गांव के किसान का शव बाबूगंज गांव के एक खेत से बृहस्पतिवार की सुबह बरामद किया था। उसकी आंखों और गले पर चोट के निशान पाए गए थे।

हुसेनगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) सत्येंद्र सिंह भदौरिया ने शुक्रवार को बताया, ‘‘बृहस्पतिवार सुबह कुछ ग्रामीणों की सूचना पर बाबूगंज गांव के नजदीक एक ईंट भट्टे के सामने खेत से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया था। जिसकी पहचान भदार गांव के रहने वाले पुत्तन सिंह पटेल ने अपने बेटे जय सिंह पटेल (45) के रूप में की।’’

उन्होंने बताया, ‘‘शव से कुछ दूरी पर शराब की खाली बोतल पाए जाने पर शक के आधार नजदीकी शराब ठेके पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले गए, जिस पर मृतक जय सिंह पटेल के साथ उसी के गांव के अमित विश्वकर्मा (25) और दिनेश पटेल (50) शराब खरीदते दिखाई दिए।’’

भदौरिया ने बताया, ‘‘अमित और दिनेश को बृहस्पतिवार की रात भदार गांव से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि शराब पीते समय जय सिंह उन दोनों को गाली देने लगा था और इसी वजह से उन्होंने जय के गमछे से ही उसका गला घोटकर हत्या कर दी थी।’’

एसएचओ ने बताया, ‘‘अमित और दिनेश को आईपीसी की धारा-302 और 201 के तहत गिरफ्तार किया गया है।’’

पुलिस ने बताया, ‘‘मृतक जय सिंह पटेल किसान था और दोनों आरोपी (अमित, दिनेश पटेल) भी पेशे से किसान हैं। दिनेश का जय से पारिवारिक संबंध है और जांच में उसका मृतक से कुछ जमीनी विवाद भी सामने आया है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो