कच्चे आम तोड़ने पर युवक को पेड़ से बांधने के आरोप में दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 8, 2021 22:54 IST2021-06-08T22:54:53+5:302021-06-08T22:54:53+5:30

Two arrested for tying a young man to a tree for plucking raw mangoes | कच्चे आम तोड़ने पर युवक को पेड़ से बांधने के आरोप में दो गिरफ्तार

कच्चे आम तोड़ने पर युवक को पेड़ से बांधने के आरोप में दो गिरफ्तार

मुंबई, आठ जून महाराष्ट्र के जलगांव जिले में कथित तौर पर एक युवक को कच्चे आम तोड़ने के लिए पेड़ से बांधने पर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि युवक दलित समुदाय का है लेकिन यह कोई ऐसी घटना नहीं है जिस पर मामला बनता हो। घटना शनिवार को अंजनविहिरे गांव में हुई थी।

शिकायत के अनुसार, बारहवीं में पढ़ने वाले 17 वर्षीय एक लड़के ने कथित तौर पर विवेक रविंद्र पाटिल के खेत से गुजरते हुए दो कच्चे आम तोड़ लिए। खेत में काम कर रहे प्रवीण पवरिया ने पाटिल को बुलाया और दोनों ने लड़के को रस्सी से पेड़ से बांध दिया।

शिकायत के अनुसार लड़के को दो घंटे बाद छोड़ दिया गया। पुलिस ने बताया कि खेत के मालिक ने घटना को मोबाइल पर रिकॉर्ड किया जो विभिन्न वाट्सऐप समूहों में साझा किया गया। पाटिल और पवरिया पर भारतीय दंड संहिता की धाराओं 342, 324 और अनुसूचित जाति तथा जनजाति (उत्पीड़न निवारण) कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई और उन्हें मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

जलगांव पुलिस अधीक्षक प्रवीण मुंडे ने संवाददाताओं से कहा कि प्रथम दृष्टया घटना का संबंध पीड़ित की जाति से नहीं है लेकिन आगे की जांच चल रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Two arrested for tying a young man to a tree for plucking raw mangoes

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे