लाइव न्यूज़ :

शास्त्रीय गायक उस्ताद राशिद खान को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 16, 2021 17:50 IST

Open in App

कोलकाता, 16 अक्टूबर प्रख्यात शास्त्रीय संगीतकार व गायक उस्ताद राशिद खान को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कोलकाता पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक इस मामले में गिरफ्तार किए गए दोनों ही आरोपी उस्ताद राशिद खान के पूर्व कर्मचारी हैं। आरोपियों ने संगीतकार से रुपयों की भी मांग की थी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक एक आरोपी दिग्गज संगीतकार का पूर्व कार्यालय सहायक था, जिसे उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है, जबकि दूसरे आरोपी को कोलकाता से ही गिरफ्तार किया गया, जो संगीतकार के चालक के रूप में काम कर चुका है।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ''आरोपियों ने शुरू में 'सुरक्षा राशि' के रूप में 50 लाख रुपये की मांग की और बाद में राशि घटाकर 20 लाख रुपये कर दी। धन राशि का भुगतान नहीं करने पर उस्ताद राशिद खान को जान से मारने की धमकी दी।’’

पद्मश्री और संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित उस्ताद राशिद खान को हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के एक दिग्गज फनकार के रूप में जाना जाता है।

संगीतकार ने संवाददाताओं से कहा कि इस मामले को लेकर उनके परिवार के सदस्यों ने नौ अक्टूबर को नेताजी नगर पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज कराई थी।

उस्ताद राशिद खान ने कहा, "मेरी बेटी ने संदेशों से पता लगाया कि वे हमारे पूर्व चालक और सहायक थे। उन्होंने मेरे परिवार पर स्नाइपर और ड्रोन से हमला करने की धमकी दी थी और हम इसकी अनदेखी नहीं कर सकते थे।"

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो