लाइव न्यूज़ :

स्वतंत्रता दिवस पर जेएनयू में हमला करने की धमकी देने के मामले में दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 15, 2021 16:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 अगस्त फेसबुक पर एक वीडियो अपलोड कर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में कथित तौर पर हमला करने की धमकी देने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान विकास सेहरावत और राजा कुमार के रूप में हुई है। ये दोनों उत्तर नगर के रहनेवाले हैं। कथित वीडियो में सेहरावत को धमकी देते हुए सुना जा सकता है।

पुलिस ने बताया कि सेहरावत को इससे पहले भी दिल्ली कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक अल्का लाम्बा के लिए एक वीडियो में कथित तौर पर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। उसने पुलिस को बताया कि वह विश्व हिंदू परिषद (विहिप) से 2018 से जुड़ा है।

हालांकि, पुलिस ने बताया कि वह उससे जुड़े तथ्यों की जांच कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सेहरावत का जेएनयू से कोई जुड़ाव नहीं है और उसने लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए वीडियो बनाया। जेएनयू को लेकर बनाया गया वीडियो जिस फोन से अपलोड हुआ है, वह कुमार का है।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम) इंगित प्रताप सिंह ने बताया, ‘‘ हमें जेएनयू के एक विद्यार्थी की ओर से वसंत कुंज (उत्तरी) पुलिस थाने में एक पीसीआर कॉल मिली। कॉल पर बताया गया कि फेसबुक पेज ‘महाकाल यूथ ब्रिगेड’ पर एक वीडियो अपलोड हुआ है, जिसमें कथित तौर पर विश्वविद्यालय पर हमला करने की बात कही गई है।’’

पीसीआर कॉल मिलने के बाद विश्वविद्यालय के सभी द्वारों पर सादी वर्दी में पुलिसकर्मी तैनात किए गए। वीडियो के संबंध में इसके बाद कुछ और कॉल पुलिस के पास आए।

डीसीपी ने बताया कि इसके बाद छात्र ने पुलिस थाने आकर शिकायत दर्ज कराई। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ के पदाधिकारियों ने भी इसी तरह की शिकायत दी। इस संबंध में भारतीय दंड संहिता की संबंधित धारा के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे