लाइव न्यूज़ :

वन अधिकारी को धमकाकर 1.40 करोड़ रुपये की उगाही के आरोप में दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 5, 2021 15:34 IST

Open in App

मुंगेली (छत्तीसगढ़), पांच फरवरी छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में एक वन अधिकारी को कथित तौर पर ब्लैकमेल करने और उससे 1.40 करोड़ रुपये की उगाही के मामले में एक महिला समेत दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपियों ने वन अधिकारी से कहा था कि सीबीआई उसके खिलाफ भ्रष्टाचार की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों और उनके एक सहयोगी ने वन अधिकारी को धमकी दी और उससे कहा कि पैसा न देने पर उसे अंडमान निकोबार स्थित जेल भेज दिया जाएगा। सहयोगी फिलहाल फरार है।

मुंगेली के पुलिस अधीक्षक अरविंद कुजूर ने कहा कि वन अधिकारी के सामने, परमवीर मारहस (40) और वर्षा तिवारी (30) ने खुद को एक स्थानीय समाचार पोर्टल का रिपोर्टर बताया था।

कुजूर ने कहा कि दोनों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया और उनका सरताज नामक तीसरा आरोपी फरार है।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी आरोपी बिलासपुर जिले के रहने वाले हैं।

उन्होंने बताया कि पीड़ित वर्तमान में मुंगेली में फॉरेस्ट रेंजर के तौर पर तैनात है और उसने शिकायत दर्ज कराई थी कि तीन लोग उसे 2019 से ब्लैकमेल कर रहे हैं।

कुजूर ने कहा कि पूछताछ के दौरान, मारहस और तिवारी ने खुलासा किया कि सरताज ने वन अधिकारी से पैसे वसूलने की साजिश रची थी।

आरोपियों ने वन अधिकारी को बताया कि उसके खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत दर्ज है और सीबीआई के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

उन्होंने पीड़ित से कहा कि पैसे देकर मामला रफादफा किया जा सकता है।

कुजूर ने कहा कि आरोपियों ने रेंजर से मई 2019 और फरवरी 2021 के बीच विभिन्न किस्तों में 1.40 करोड़ रुपये वसूले।

उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है और तीसरे आरोपों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे