लाइव न्यूज़ :

नोएडा में बस से हुई डेढ़ लाख रूपये की चोरी के मामले में दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 23, 2020 12:49 IST

Open in App

नोएडा, 23 दिसंबर दिल्ली के कश्मीरी गेट से जनपद गोंडा जा रही एक निजी बस में थाना जेवर क्षेत्र के जेवर टोल के पास हुई डेढ़ लाख रुपए की चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

थाना जेवर के प्रभारी निरीक्षक उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि मंगलवार को एक डीलक्स बस कश्मीरी गेट से गोंडा जनपद जा रही थी। जेवर टोल के पास बस चालक ने नाश्ता करने के लिए बस को रोका। सवारियां भी बस से उतर कर नाश्ता कर रहीं थीं, इसी बीच अवधेश नामक व्यक्ति के बैग से डेढ़ लाख रुपए चोरी हो गए।

उन्होंने बताया कि अवधेश ने सतवीर राठौर तथा साजिद हुसैन नामक दो लोगों के खिलाफ थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल