भाजपा विधायक के वीडियो में छेड़छाड़ कर उसे सोशल मीडिया पर डालने के मामले में दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 2, 2021 11:39 IST2021-06-02T11:39:42+5:302021-06-02T11:39:42+5:30

Two arrested for tampering with BJP MLA's video and posting it on social media | भाजपा विधायक के वीडियो में छेड़छाड़ कर उसे सोशल मीडिया पर डालने के मामले में दो गिरफ्तार

भाजपा विधायक के वीडियो में छेड़छाड़ कर उसे सोशल मीडिया पर डालने के मामले में दो गिरफ्तार

बलिया (उत्तर प्रदेश), दो जून बलिया जिले से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह की वीडियो फुटेज में छेड़छाड़ कर उसमें आपत्तिजनक सामग्री जोड़ने और वीडियो को सोशल मीडिया पर डालने के आरोप में पुलिस ने बुधवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया।

अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव ने बताया कि बैरिया क्षेत्र से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह का एक वीडियो पिछले दिनों सोशल मीडिया पर डाला गया था, उस वीडियो में छेड़छाड़ करके एक आपत्तिजनक गीत डाला गया था। ऐसा लग रहा था मानो खुद विधायक वह गीत गा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि बैरिया थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव के रहने वाले बिहारी सिंह की शिकायत पर गत 31 मई को निखिल दुबे और बिट्टू सिंह के विरुद्ध सूचना प्रौद्योगिकी संशोधन अधिनियम की धारा 66 के तहत नामजद मामला दर्ज किया गया था। दोनों को आज गिरफ्तार कर लिया गया।

यादव के मुताबिक शिकायत में कहा गया था कि इस आपत्तिजनक वीडियो के जरिये भाजपा विधायक की छवि खराब करने का प्रयास किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Two arrested for tampering with BJP MLA's video and posting it on social media

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे