खालिस्तानी कार्यकर्ताओं, गैंगस्टरों को अवैध हथियारों की आपूर्ति करने के आरोप में दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 26, 2021 22:44 IST2021-08-26T22:44:52+5:302021-08-26T22:44:52+5:30

Two arrested for supplying illegal arms to Khalistani activists, gangsters | खालिस्तानी कार्यकर्ताओं, गैंगस्टरों को अवैध हथियारों की आपूर्ति करने के आरोप में दो गिरफ्तार

खालिस्तानी कार्यकर्ताओं, गैंगस्टरों को अवैध हथियारों की आपूर्ति करने के आरोप में दो गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने पंजाब, राजस्थान, झारखंड और राष्ट्रीय राजधानी में खालिस्तानी कार्यकर्ताओं और गैंगस्टरों को कथित तौर पर अवैध हथियारों की आपूर्ति करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनके पास से कुल 18 अवैध पिस्तौल और 60 कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के रहने वाले राजेंद्र सिंह बरनाला (22) और बबलू सिंह (30) के रूप में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि खालिस्तानी कार्यकर्ता मध्य प्रदेश के अवैध हथियार आपूर्तिकर्ताओं के संपर्क में हैं। पुलिस ने बताया कि यह पाया गया कि अवैध हथियार आपूर्तिकर्ता सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय थे और कट्टरपंथी खालिस्तानी समूह और गैंगस्टर भी इन प्लेटफार्मों का उपयोग करके उनसे हथियार खरीद रहे थे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि बरनाला रोहिणी के कराला-बरवाला रोड पर अपने सहयोगी के साथ अपने संपर्कों को अवैध हथियार आपूर्ति करने आएगा। अधिकारी ने बताया कि जाल बिछाकर आरोपियों को पकड़ लिया गया। उनके पास से कई मोबाइल फोन और सिम कार्ड भी बरामद किए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Two arrested for supplying illegal arms to Khalistani activists, gangsters

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे