लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में हेरोइन की आपूर्ति करने के आरोप में दो व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 21, 2021 19:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जुलाई राष्ट्रीय राजधानी में हेरोइन की आपूर्ति करने के आरोप में पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर इलाके से दो चचेरे भाइयों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी साजिद खान (24) और वाजिद खान (28) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि उनके पास से अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग दो करोड़ रुपये मूल्य की एक किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई है।

पुलिस उपायुक्त (अपराध) चिन्मय बिस्वाल ने कहा, “13 जुलाई को पुलिस को सूचना मिली थी कि हेरोइन की आपूर्ति में शामिल दो व्यक्ति प्रतिबंधित मादक पदार्थ की आपूर्ति करने के लिए गाजीपुर के श्मशान घाट के पास आएंगे। इसके बाद एक योजना बनाकर आरोपियों को पकड़ लिया गया और उनके पास से हेरोइन के दो पार्सल बरामद किये गये।’’

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे चचेरे भाई हैं और पिछले पांच-छह वर्षों से मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल थे। वर्ष 2016 में उन्हें उत्तर प्रदेश पुलिस ने पकड़ा था।

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे कच्चे माल और रसायनों का उपयोग करके हेरोइन बनाते थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह