लाइव न्यूज़ :

महिला पत्रकार और मेघालय के पूर्व पुलिस प्रमुख की पत्नी से सोने की चेन छीनने के आरोप में दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 22, 2020 20:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 नवंबर दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में एक महिला पत्रकार और मेघालय पुलिस के पूर्व प्रमुख की पत्नी से कथित तौर पर सोने की चेन छीनने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि एक अन्य व्यक्ति जिनके पास उन्होंने चोरी की वस्तुओं को बेचा था, उसे भी पकड़ा गया है।

उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों की पहचान तुगलकाबाद निवासी आलोक रंजन (23) और गुफरान (26) तथा ईस्ट ऑफ कैलाश के गढ़ी गांव के निवासी विश्वनाथ दास (32) के रूप में हुई है।

शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि अमर कॉलोनी में एक महिला पत्रकार से सोने की चेन छीन ली गई है।

उन्होंने बताया कि पुलिस मूलचंद मेट्रो स्टेशन के पास घटनास्थल पर पहुंची और शिकायतकर्ता, एक अंग्रेजी अखबार की पत्रकार से मिली।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि वह अपने घर से मूलचंद मेट्रो स्टेशन की तरफ जा रही थीं, तभी एक बाइक पर आए दो लोगों ने उनकी सोने की चेन छीन ली, जिसमें हीरे का पैंडेंट भी था।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पूर्व) आर पी मीणा ने कहा, ‘‘जांच के दौरान, पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज की छानबीन की और गुफरान के नाम से पंजीकृत बाइक की पहचान कर ली। इसके बाद पुलिस ने तुगलकाबाद में छापेमारी की और दोनों झपटमारों को पकड़ लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं