दिल्ली में ऑक्सीजन सिलेंडर ऊंचे दामों पर बेचने के आरोप में दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 30, 2021 18:18 IST2021-04-30T18:18:04+5:302021-04-30T18:18:04+5:30

Two arrested for selling oxygen cylinders at high prices in Delhi | दिल्ली में ऑक्सीजन सिलेंडर ऊंचे दामों पर बेचने के आरोप में दो गिरफ्तार

दिल्ली में ऑक्सीजन सिलेंडर ऊंचे दामों पर बेचने के आरोप में दो गिरफ्तार

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल पश्चिमी दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में शुक्रवार को ऑक्सीजन सिलेंडर अत्याधिक ऊंचे दामों पर बेचने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी विनय कुमार और केवल सिंह पंजाब के फरीदकोट से ऑक्सीजन सिलेंडर खरीदकर उन्हें ऊंचे दामों पर बेच रहे थे।

पुलिस को सूचना मिली थी कि कुमार और सिंह शुक्रवार को एक एम्बुलेंस में पश्चिम विहार आएंगे।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने कहा कि इनके कब्जे से छह ऑक्सीजन सिलेंडर जब्त किए गए हैं। आरोपी एक सिलेंडर 28,000 से 35,000 रुपये में बेचते थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Two arrested for selling oxygen cylinders at high prices in Delhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे