लाइव न्यूज़ :

महिला को ऑक्सीजन सिलेंडर के नाम पर अग्निशमन यंत्र बेचने के आरोप में दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 29, 2021 17:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल एक महिला के साथ धोखाधड़ी कर ऑक्सीजन सिलेंडर के नाम पर अग्निशमन यंत्र बेचने के आरोप में बृहस्पतिवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने कहा कि महिला को कोरोना वायरस से संक्रमित अपने एक रिश्तेदार के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर की आवश्यकता थी।

उन्होंने कहा कि पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर इलाके से विकासपुरी निवासी आशुतोष (19) और आयुष (22) को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पांच अग्निशमन यंत्र बरामद किए गए।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी अग्निशमन यंत्र को ऑक्सीजन सिलेंडर बताकर 10,000 रुपये में एक सिलेंडर बेच रहे थे।

पुलिस उपायुक्त (द्वारका) संतोष कुमार मीणा ने कहा कि बिंदापुर के शीशराम पार्क की रहने वाली शिकायतकर्ता गीता आरोड़ा ने आरोप लगाया था कि दो लोगों ने उन्हें ऑक्सीजन सिलेंडर के नाम पर अग्निशमन यंत्र बेच दिया।

उन्होंने कहा कि गीता के एक रिश्तदार कोविड-19 से पीड़ित थे जिन्हें ऑक्सीजन का स्तर गिर जाने के चलते सांस लेने में दिक्कत हो रही थी।

पुलिस ने कहा कि ऑक्सीजन सिलेंडर खरीदने को लेकर वह आरोपियों के संपर्क में आईं और उनके साथ धोखाधड़ी की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन