लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में अवैध अलट्रासाउंड क्लिनिक चलाने के आरोप में दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 27, 2020 22:04 IST

Open in App

मुजफ्फरनगर(उप्र), 27 नवंबर उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कैराना इलाके में स्वयं को रेडियोलॉजिस्ट बता कर लोगों के साथ धोखाधड़ी करने तथा अवैध अल्ट्रासाउंड क्लिनिक चलाने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी ।

अधिकारियों ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की एक टीम ने अल्ट्रासाउंड इकाई पर छापेमारी की और पाया कि इसका संचालन करने वाले लोगों के पास योग्यता नहीं है।

उन्होंने बताया कि इस बात की भी आशंका है कि इस इकाई में लिंग निर्धारण जांच भी की जाती होगी, हालांकि, विभाग को इसका कोई साक्ष्य नहीं मिला है ।

अधिकारी ने बताया कि शकील चौहान एवं पीयूष शर्मा को इस सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है और उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि इकाई को सील कर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू