लाइव न्यूज़ :

पश्चिम दिल्ली में रेहड़ी-पटरी वाले से लूटपाट करने के मामले में दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 18, 2021 16:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर पश्चिम दिल्ली के नांगलोई में एक रेहड़ी-पटरी वाले से कथित रूप से लूटपाट करने को लेकर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि गिरफ्तार किये गये व्यक्तियों की पहचान सुलतानपुरी के अंकित (30) और नांगलोई के रियाज (25) के रूप में हुई है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार शिकायतकर्ता मोहम्मद फहीम ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार को कपड़े बेचने के बाद रात नौ बजकर 20 मिनट पर वह और उसका भतीजा सुलतानपुरी से नांगलोई अपने घर जा रह थे और उनके पास 16,000 रूपये नकद एवं मोबाइल फोन था।

उन्होंने बताया कि जब दोनों नागलोई रेल फाटक के पास पहुंचे, तब ट्रेन गुजर रही थी इसलिए उन्हें रेल फाटक पार करने के लिए कुछ देर इंतजार करना पड़ा।

अधिकारी ने बताया कि इसी बीच रेललाइन के पास ही खड़े चार लोग उनके पास पहुंचे और उनमें से दो ने फहीम एवं उसके भतीजे को पीछे से पकड़ लिया तथा दो ने उनकी जेब से नकद एवं मोबाइल फोन निकाल लिया । उसके बाद चारों लुटेरे फरार हो गये।

पुलिस उपायुक्त (बाहरी) परिवंदर सिंह ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को शनिवार को सूचना मिली कि चार लुटेरों में से दो सुलतानपुरी झुग्गी इलाके के पास हैं, तब पुलिस ने छापा मारा एवं दोनों को धर दबोचा। दोनों की आपराधिक पृष्ठभूमि रही है। उनसे लूटी गयी रकम बरामद हो गयी है। बाकी दो को अभी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो