लाइव न्यूज़ :

महिला को नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करने के आरोप में दो गिरफ्तार, दो और आरोपियों की तलाश

By भाषा | Updated: September 11, 2021 00:03 IST

Open in App

कोझिकोड, 10 सितंबर कुछ दिन पहले यहां 32 वर्षीय एक महिला को नशीला पदार्थ और शराब पिलाकर उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार करनेवाले चार आरोपियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया मित्र अजनाज के बुलाने पर कोल्लम निवासी महिला कोझिकोड आई थी।

पुलिस ने पीटीआई-भाषा से कहा, "अजनाज और उसका दोस्त फहद उसे शहर के बाहरी इलाके में एक अपार्टमेंट में ले गए। अजनाज ने उसके साथ बलात्कार किया जिसके बाद उसने अन्य आरोपियों को कमरे में बुलाया। उन्होंने उसे शराब और अन्य नशीला पदार्थ लेने के लिए मजबूर किया और बाद में उसके साथ बलात्कार किया। उन्होंने इस हरकत को मोबाइल फोन में रिकॉर्ड भी किया।”

हालांकि, जब महिला बेहोश हो गई तो वे उसे पास के एक निजी अस्पताल ले गए और वहां से भाग गए। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने कहा कि सहायक पुलिस आयुक्त के. सुदर्शन के नेतृत्व में जांच दल ने शुक्रवार को मुख्य आरोपी अजनाज और फहद को गिरफ्तार कर लिया, जो पास के अथोली के रहनेवाले हैं।

उन्होंने बताया कि अन्य दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह