लाइव न्यूज़ :

जम्मू में नाबालिग के साथ बलात्कार करने के आरोप में दो गिरफ्तार: पुलिस

By भाषा | Updated: June 20, 2021 23:47 IST

Open in App

जम्मू, 20 जून जम्मू में एक नाबालिग लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में रविवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि शुक्रवार को पीड़िता के पिता की शिकायत के बाद नरवाल बाला के रहने वाले मंजूर हुसैन और आसिफ को गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रवक्ता ने बताया कि अपनी शिकायत में, पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी के साथ किसी अज्ञात व्यक्ति ने बलात्कार किया, जिसके बाद भारतीय दंड संहिता के 363 (अपहरण) और 376-डी (सामूहिक बलात्कार) और बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) 5/6 सहित कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

प्रवक्ता ने बताया कि एक विशेष टीम का गठन किया गया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और आगे की जांच जारी है।

इस बीच, शहर के पॉश गांधी नगर इलाके से एक संदिग्ध ड्रग तस्कर को 22.5 किलोग्राम पोस्ता की भूसी के साथ गिरफ्तार किया गया है।

प्रवक्ता ने बताया कि रियासी के भुदान गांव के रहने वाले मोहम्मद रफीक के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे