लाइव न्यूज़ :

सैन्यकर्मियों के बारे में आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 11, 2021 18:59 IST

Open in App

जयपुर, 11 दिसंबर राजस्थान पुलिस ने कुन्नूर हेलीकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वाले सैन्य अधिकारियों व जवानों के बारे में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने व उसे शेयर करने के मामले में प्रतापगढ़ जिले से दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

प्रतापगढ़ की पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि इस मामले में धरियावद थाना पुलिस ने गांव चरी गड्ढा फला के मनीष कुमार मीणा (28) तथा गांव खेमपुरिया के जीवनलाल (25) को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने एक बयान में बताया कि आरोपी मनीष मीणा ने कुन्नूर हेलीकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वाले सैन्य अधिकारियों व जवानों के बारे में नौ दिसंबर को फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने बताया कि वहीं जीवनलाल ने उस पोस्ट को साझा करके जनसामान्य में प्रचारित प्रसारित करके देशवासियों की भावनाओं को गहरा आघात पहुंचाया।

उन्होंने बताया कि मामले के संज्ञान में आते ही पुलिस ने साइबर सेल के विशेष सहयोग से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि ऐसे ही एक दूसरे मामले में टोंक जिला पुलिस ने शुक्रवार को जावाद खान (21) नामक युवक को गिरफ्तार किया था।

बुधवार को तमिलनाडु के कुन्नूर के पास हुई दुर्घटना में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और सशस्त्र बलों के 11 कर्मियों की मृत्यु हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन