लाइव न्यूज़ :

टिकैत के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टर चस्पा करने के आरोप में दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 10, 2021 18:12 IST

Open in App

बहराइच (उप्र) 10 सितंबर बहराइच जिले की पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के नेता राकेश टिकैत को जूतों से मारने वाले को 11 लाख रुपये इनाम देने व अभद्र भाषा वाले पोस्टर चस्पा करने के आरोप में एक किसान संगठन के नेता व प्रिंटिंग प्रेस मालिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी स्थानों पर चस्पा पोस्टर भी हटवा दिए हैं।

बहराइच के अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा, "संबंधित पोस्टर प्रकरण की जांच से पता लगा कि बहराइच जिले के थाना हुजूरपुर क्षेत्र निवासी लव विक्रम सिंह उर्फ जयनू ठाकुर नामक युवक ने आक्रोश में आकर शहर के अमन गुप्ता की प्रिंटिंग प्रेस से करीब 50 पोस्टर छपवा कर बृहस्पतिवार को शहर के भिन्न-भिन्न स्थानों पर चस्पा दिए थे। पुलिस ने जयनू ठाकुर और अमन गुप्ता को बृहस्पतिवार की रात गिरफ्तार कर लिया और इनके खिलाफ निरोधात्मक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त जयनू ठाकुर के बताए सभी स्थानों पर से चस्पा पोस्टर पुलिस ने हटा दिए हैं। इसे लेकर शहर व जिले में कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है।"

गौरतलब है कि केन्द्र सरकार द्वारा पारित कृषि कानूनों के विरोध में जारी आंदोलन में किसान नेता राकेश टिकैत प्रमुख भूमिका निभा रहे रहे हैं। किसान कर्ज मुक्त अभियान संगठन के तथाकथित राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से बृहस्पतिवार शाम बहराइच के दर्जनों स्थानों पर राकेश टिकैत के फोटो वाले पोस्टर दीवारों पर चस्पे हुए थे। पोस्टर में कथित असंसदीय और आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया था।

पोस्टर के चस्पा होते ही पुलिस ने सक्रिय होकर जांच शुरू कर दी और इस बीच अपुष्ट सूचना पर पुलिस ने जल्दबाजी में महारानी पद्मावती यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष भवानी ठाकुर को हिरासत में ले लिया, लेकिन तथ्यों का पता चलते ही भवानी ठाकुर को पुलिस ने छोड़ दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो