रुपयों की हेराफेरी के आरोप में दो गिरफ्तार )

By भाषा | Updated: July 23, 2021 23:12 IST2021-07-23T23:12:40+5:302021-07-23T23:12:40+5:30

Two arrested for misappropriation of money | रुपयों की हेराफेरी के आरोप में दो गिरफ्तार )

रुपयों की हेराफेरी के आरोप में दो गिरफ्तार )

जींद, 23 जुलाई हरियाणा के जींद शहर थाना पुलिस ने बैंककर्मियों की मिलीभगत से फर्जी महिला को खड़ा कर दूसरे की जमीन पर साढ़े सात लाख रुपए ऋण लेकर हड़पने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस आरोपित से इस फर्जीवाड़े से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान सुरेंद्र के रूप में की गयी है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि लोन का गारंटर सुरेंद्र ही था ।

जिला पुलिस ने एक अन्य मामले में कंपनी में निवेश करने पर अच्छे मुनाफे का झांसा दे उपभोक्ताओं के करोड़ों रुपए हड़पने के आरोप में पंजाब की नेटवर्किंग मार्केटिंग ओएलएस विज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के दो अधिकारियों को आर्थिक अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Two arrested for misappropriation of money

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे