लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में 35 वर्षीय व्यक्ति की हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 11, 2021 15:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 अप्रैल उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में शराब पीने के बाद गाली-गलौज करने पर 35 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपी प्रदीप और राजू दोनों मंगोलपुरी के रहने वाले हैं।

पुलिस ने बताया कि मंगोलपुरी निवासी चंद्रभान का शव सोमवार सुबह 9.35 बजे पाया गया था। उसके शरीर पर चोट के कई निशान थे। वह रामपुरा औद्योगिक क्षेत्र में कार्डबोर्ड बॉक्स पेंटर का काम करता था।

पुलिस उपायुक्त (बाह्य क्षेत्र) परमिंदर सिंह ने कहा, "जांच के दौरान, यह पाया गया कि मृतक को आखिरी बार मोटरसाइकिल पर दो लोगों के साथ देखा गया था, जिनकी पहचान प्रदीप और राजू के रूप में हुई है। पुलिस के पास उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं था।"

अधिकारी ने बताया कि सच्चाई का पता लगाने के लिए पुलिस ने एक योजना बनाई और आरोपी को बताया कि जिस इलाके में अपराध किया गया है, वह नासा के सैटेलाइट कैमरों की निगरानी में है। पुलिस ने कहा कि नासा फुटेज में दोनों को मृतक के साथ देखा गया था और इसके बाद आरोपियों ने अपना अपराध कबूल कर लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो