लाइव न्यूज़ :

लश्कर-ए-मुस्तफा के प्रमुख और उसके सहयोगी को कमरा देने के मामले में दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 7, 2021 22:43 IST

Open in App

जम्मू, सात फरवरी जम्मू में दो अलग-अलग अभियानों में लश्कर-ए-मुस्तफा (एलईएम) के प्रमुख और उसके सहयोगी की गिरफ्तारी के एक दिन बाद रविवार को पुलिस ने दो मकान मालिकों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने बिना पुलिस सत्यापन के इन दोनों को कमरे दिये थे।

शोपियां जिले के ‘ए’ श्रेणी के आतंकवादी हिदायतुल्लाह मलिक को शनिवार को जम्मू के बाहरी इलाके कुंजवाणी में एक निजी कार से गिरफ्तार किया गया था। बाद में उसके सहयोगी नजीर अहमद को शहर के बठिंडी इलाके से गिरफ्तार किया गया। वह भी शोपियां का ही रहने वाला है।

एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया, ‘‘पुलिस की एक टीम ने मलिक और अहमद की जांच की थी । ये संजवान में क्रमश: नजीर भट्ट और फारुक अहमद के घर में रह रहे थे। दोनों ही मकान मालिकों ने न तो पुलिस को सूचना दी और न ही किराये पर कमरा देने से पहले पुलिस थाने में सत्यापन कराया।’’

दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो