लाइव न्यूज़ :

घर खरीदारों से धोखाधड़ी के आरोप में दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 22, 2021 17:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली,22 जनवरी हरियाणा के बहादुरगढ़ इलाके में घर खरीदारों के साथ कथित तौर पर धोखाधड़ी करने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि विजेंद्र सिंह (52) और उसके सहयोगी दलीप कुमार (46) को दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, सिंह भारतीय वायु सेना का एक सेवानिवृत्त कर्मचारी है और उसने कुमार के साथ मिल कर प्रॉपर्टी डीलर के रूप में काम करना शुरू किया।

उन्होंने बताया कि 2015 में आरोपियों ने अपनी कंपनी ‘गंगा एसोसिएट्स’ के माध्यम से लोगों से आने वाली आवासीय परियोजना ‘गंगा सिटी कॉलोनी’ में निवेश करने को कहा।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने लोगों से धन लेने के बाद न तो उन्हें बुक किए प्लॉट का कब्जा दिया और न ही उनका पैसा वापस किया।

कंपनी में अन्य निदेशकों - अजय कुमार और हेमराज को पहले ही मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है।

संयुक्त पुलिस आयुक्त (आर्थिक अपराध शाखा) ओ पी मिश्रा ने कहा कि जांच में पता चला है कि सिंह और कुमार ने अन्य निदेशकों के साथ मिलकर लोगों को अपनी परियोजना में पैसा लगाने का लालच दिया, भूखंड आवंटन का आश्वासन दिया उन्होंने कहा,‘‘यह भी पता चला कि उनके पास गुभाना खेडी में परियोजना के लिए कोई जमीन नहीं थी। परियोजना को विकसित करने के लिए उनके पास जिला शहर प्लानर की कोई अनुमति भी नहीं थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल