लाइव न्यूज़ :

रायगढ़ जिले में उगाही के आरोप में दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 5, 2021 16:30 IST

Open in App

अलीबाग, पांच फरवरी महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में एक किसान से कथित तौर पर दो लाख रुपये की उगाही करने के लिए दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी शुक्रवार को पुलिस ने दी।

एक अधिकारी ने बताया कि एक किसान को धमकी देकर उससे दो लाख रुपये की उगाही करने के आरोप में रायगढ़ पुलिस की स्थानीय अपराध शाखा ने बुधवार की शाम को राजन पाटिल और भीवा पवार को गिरफ्तार किया। दोनों यहां के स्थानीय स्कूल में शिक्षक हैं।

पुलिस के मुताबिक दोनों को कथित तौर पर सूचना मिली थी कि किसान रमेश शेट्टी ने मत्स्य पालन के लिए सरकारी योजनाओं के तहत राशि हासिल की है। शिलीम गांव में शेट्टी के पास 28 एकड़ जमीन है।

अधिकारी ने कहा कि आरोपियों ने शेट्टी को धमकी दी कि वे इस बात का खुलासा कर देंगे कि वह मत्स्यपालन नहीं कर रहे हैं और इस सूचना का खुलासा नहीं करने के लिए दो लाख रुपये की मांग की।

दोनों के खिलाफ गोरेगांव (रायगढ़) थाने में भादंसं की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग