लाइव न्यूज़ :

छेड़छाड़ से तैयार अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर पैसे ऐंठने के आरोप में दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 24, 2020 18:18 IST

Open in App

दिल्ली, 24 नवंबर तस्वीरों में छेड़छाड़ कर उन्हें अश्लील बनाने और फिर उन्हें सोशल मीडिया पर डाल देने की धमकी देकर महिलाओं से कथित रूप से जबरन वसूली करने के आरोप में 20 वर्षीय एक व्यक्ति और उसके साथी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार आरोपी शोएब अख्तर ग्राहकों को ऑनलाइन ऋण देने वाली एक कंपनी में काम करता था। लॉकडाउन के दौरान उसका काम छूट गया था। पुलिस के मुताबिक, ऐसे में अख्तर ने पिछली कंपनी के आंकड़ों का दुरूपयोग किया और कंपनी के ग्राहकों को निशाना बनाया।

पुलिस का कहना है कि उसने अपने साथी नसीमुल हक और जब्बार के साथ मिलकर लोगों से जबरन वसूली की साजिश रची, वह तस्वीरों में छेड़छाड़ करके अश्लील फोटो भेजता था और उन्हें सोशल मीडिया पर डाल देने की धमकी देता था।

पुलिस के अनुसार इस मामले में अख्तर और हक को गिरफ्तार किया गया है जबकि तीसरे आरेापी जब्बार को पुलिस ढूंढने में जुटी है।

यह मामला शुक्रवार को तब सामने आया जब जहांगीरपुरी की एक नागरिक ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी। निजी एयरलाइन की इस कर्मी ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे अश्लील फोटो भेजी और धमकी दी कि यदि उसने उसे पैसे नहीं दिये तो वह उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर डाल देगा।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर पश्चिम) विजयंत आर्य ने कहा, ‘‘ शनिवार को गुड़गांव में छापा मारा गया और दोनों आरोपी शोएब अख्तर एवं नसीमुल हक गिरफ्तार किये गये। तीसरा आरोपी फरार है और उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।’’

उन्होंने बताया कि दोनों के पास से चार मोबाइल फोन, दो लैपटॉप और कई सिमकार्ड मिले है।

आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया कि उन्होंने करीब 45 लोगों से 12 लाख रूपये ऐंठे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो