अश्लील वीडियो जारी करने की धमकी देकर पैसा ऐंठने के आरोप में दो धरे गये

By भाषा | Updated: October 24, 2021 01:19 IST2021-10-24T01:19:39+5:302021-10-24T01:19:39+5:30

Two arrested for extorting money by threatening to release obscene videos | अश्लील वीडियो जारी करने की धमकी देकर पैसा ऐंठने के आरोप में दो धरे गये

अश्लील वीडियो जारी करने की धमकी देकर पैसा ऐंठने के आरोप में दो धरे गये

नयी दिल्ली, 23 अक्टूबर दिल्ली पुलिस ने कथित रूप से जबरन वसूली करने के दो अलग अलग मामलों में राजस्थान से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि पहली घटना में राजस्थान के निवासी 23 वर्षीय इजाजुल को एक व्यक्ति के वीडियो में कथित रूप से छेड़छाड़ करने के बाद उससे पैसे मांगने को लेकर गिरफ्तार किया गया है।

इस व्यक्ति ने पुलिस से शिकायत की थी कि उसे फेसबुक पर दोस्ती का अनुरोध मिला और जब उसने अपना मोबाइल नंबर साझा किया तब उसे एक वीडियो कॉल आया और फिर इजाजुल ने उसके वीडियो में छेड़छाड़ कर दी। उसने अश्लील वीडियो बना डाला और सोशल मीडिया पर उसे नहीं फैलाने के एवज में पैसे मांगने लगा।

पुलिस उपायुक्त (नयी दिल्ली) दीपक यादव ने बताय कि आरोपी को शुक्रवार को राजस्थान में उसके मूल स्थान से पकड़ा गया जिसके बाद उसने पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि वह अपने गिरोह का अगुवा है तथा उसके काम का तरीका है कि वे लोग दिल्ली एवं मुंबई के लोगों को फंसाते हैं।

पुलिस के अनुसार एक अन्य घटना में भी राजस्थान के एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है जो कथित रूप से एक सेवानिवृत्त व्यक्ति का अश्लील वीडियो इंटरनेट पर फैलाने की धमकी देकर पैसे ऐंठ रहा था। उसकी पहचान भरतपुर के निवासी नासिर के रूप में हुई है।

सेवानिवृत्त व्यक्ति ने दो अक्टूबर को पुलिस में शिकायत की थी कि उसे विभिन्न नंबरों से फोन आ रहे हैं और फोन करने वाले यह कहते हुए उससे पैसे मांग रहे है कि वे सोशल मीडिया के अधिकारी हैं तथा एक महिला ने उनसे शिकायत की है कि वह उनका शोषण कर रहे हैं। सेवानिवृत्त व्यक्ति ने चार लाख रूपये का भुगतान कर दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Two arrested for extorting money by threatening to release obscene videos

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे