लाइव न्यूज़ :

हीरा तस्करी के आरोप में दो गिरफ्तार, 440 हीरा बरामद

By भाषा | Updated: May 4, 2021 18:49 IST

Open in App

गरियाबंद, चार मई छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले की पुलिस ने हीरा तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से लगभग 50 लाख रुपए मूल्य के 440 नग हीरा बरामद किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

गरियाबंद जिले के पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने मंगलवार को बताया कि जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र में हीरा तस्करी के आरोप में रायपुर निवासी दो लोगों सुभाष मंडल (43) और उज्जवल चंद्राकर (30) को गिरफ्तार कर लिया है।

पटेल ने बताया कि पुलिस को फिंगेश्वर क्षेत्र में हीरा तस्करी की सूचना मिली थी। सूचना के बाद फिंगेश्वर थाने की पुलिस को सतर्क किया गया तथा नाकाबंदी कर तलाशी शुरू की गई।

उन्होंने बताया कि वाहनों की तलाशी के दौरान पुलिस ने एक दोपहिया वाहन को रोका तब उसमें सवार दोनों व्यक्ति वहां से भागने लगे। बाद में पुलिस दल ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जब दोनों व्यक्तियों की तलाशी ली गई तब उनसे 440 नग हीरा बरामद किया गया। बाद में दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पटेल ने बताया कि जिले में इससे पहले भी हीरा तस्करों पर कार्रवाई की गई है। इससे पहले सात प्रकरणों में तस्करों से 672 नग हीरा बरामद किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं