लाइव न्यूज़ :

एम्स को 13.80 करोड़ रुपये का चूना लगाने के आरोप में दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 25, 2021 22:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 नवंबर दिल्ली के एक अस्पताल में 13.80 करोड़ रुपये के सरकारी धन की हेराफेरी में शामिल होने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि मामला कुछ कपड़ों की खरीद से जुड़ा था ।

पुलिस ने कहा कि आरोपियों की पहचान अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में स्टोरकीपर के तौर पर काम करने वाले विजेंद्र कुमार (52) तथा नवीन कुमार (33) के रूप में की गई है जो एम्स के डॉ राजेंद्र प्रसाद नेत्र आई सेंटर के पूर्व प्रमुख अतुल कुमार के कार्यालय में निविदा पर काम करता है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच में पता चला कि दोनों ने आरोपी फर्म के साथ मिलकर फर्जी आपूर्ति दस्तावेज जारी किये थे। अधिकारी ने कहा कि बुधवार को आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा, “जाली आपूर्ति दस्तावेज के बदले फर्म ने सामान की आपूर्ति हुए बिना रसीद और डिलीवरी चालान बना दिए थे। फर्जी डिलीवरी के बिल को मंजूरी मिलने के बाद धोखे से प्राप्त धन को आरोपी फर्म के खाते में जमा कर दिया गया था।”

पुलिस के अनुसार, दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा की प्रारंभिक जांच के आधार पर एक मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र