लाइव न्यूज़ :

दलितों पर हमले के बाद अम्‍बेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्‍त करने के आरोप में दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 28, 2021 17:24 IST

Open in App

बलिया (उप्र), 28 जनवरी बलिया जिले के नगरा क्षेत्र में दलितों पर हमले और पास के पार्क में बाबा साहब डॉक्‍टर भीमराव अम्‍बेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्‍त किये जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस सूत्रों ने बृहस्‍पतिवार को बताया कि नगरा थाना क्षेत्र के खनवर गांव के दलित बिरादरी के सुरेश राम ने शिकायत की है कि बुधवार देर रात वह गांव में परिवार के लोगों के साथ अलाव ताप रहे थे, तभी उसी के गांव के रहने वाले राम प्रवेश सिंह, सोनू सिंह, सतीश सिंह और लड्डू सिंह ने उन पर हमला कर दिया। इस घटना में परिवार के तीन सदस्‍य जख्‍मी हो गये।

सूत्रों के मुताबिक सुरेश ने आरोप लगाया है कि दबंगों ने बाद में पास के ही पार्क में स्थित अम्‍बेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्‍त कर दी।

अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव ने बताया कि घटना की जानकारी प्राप्त होने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुँच गये। इस मामले में चार लोगों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता और अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की संगत धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।

उन्‍होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी मनोज और राम प्रवेश को आज गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?