लाइव न्यूज़ :

ऑक्सीजन सिलेंडर की आपूर्ति के बहाने लोगों को ठगने के लिए दो लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 13, 2021 21:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 मई राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अलग-अलग घटनाओं में कोविड-19 के मरीजों के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर की आपूर्ति के बहाने लोगों को ठगने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पहले मामले में, ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराने के बहाने लोगों को ठगने के आरोप में धीरज कुमार जांगिड़ (22) को राजस्थान में उसके पैतृक स्थान से गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने कहा कि आसानी से पैसा कमाने के लिए उसने दिल्ली में ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी का फायदा उठाया और जरूरतमंद लोगों को ठगने की योजना बनाई।

पुलिस ने बताया कि उसे गिरफ्तार करने के साथ, उसके पास से दो मोबाइल फोन जब्त किए गए।

28 मार्च को गोविंदपुरी थाने में एक महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की।

दूसरे मामले में, द्वारका दक्षिण थाने की एक टीम ने एक पीड़ित द्वारा आठ मई को पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराने के बाद रोहिणी निवासी मनीष सेठ (52) को गिरफ्तार कर लिया, जो गुड़गांव में एक मेडिकेयर कंपनी में काम करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू