दुकानदारों से सूखे मेवे खरीद ठगी करने के आरोप में दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 16, 2021 22:49 IST2021-01-16T22:49:45+5:302021-01-16T22:49:45+5:30

Two arrested for cheating on dry fruits from shopkeepers | दुकानदारों से सूखे मेवे खरीद ठगी करने के आरोप में दो गिरफ्तार

दुकानदारों से सूखे मेवे खरीद ठगी करने के आरोप में दो गिरफ्तार

नोएडा देश के सैकड़ों दुकानदारों से सूखे मेवे (ड्राई फ्रूट) खरीद कर करोड़ों रुपए की ठगी करने के मामले में शनिवार को थाना सेक्टर-58 पुलिस ने कंपनी के अकाउंटेंट तथा एचआर मैनेजर को गिरफ्तार किया है।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर-58 क्षेत्र के सेक्टर-62 में दुबई ड्राई फ्रूट्स के नाम से एक कंपनी खोलकर कंपनी के कर्ताधर्ताओं ने देश के विभिन्न प्रांतों में रहने वाले व्यापारियों से ड्राई फ्रूट खरीदे। उन्होंने बताया कि इन लोगों ने 40 प्रतिशत रकम एडवांस के रूप में दी, तथा 60 प्रतिशत रकम बाद में देने का वादा किया।

सिंह बताया कि दुबई ड्राई फ्रूट्स के द्वारा दी गई अग्रिम भुगतान के चेक बाउंस हो गए, तथा कंपनी के कर्ताधर्ताओं ने देश के 200 से ज्यादा व्यापारियों से करोड़ों रुपया की ठगी कर ली।

उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने कंपनी के मालिक मोहित गोयल व ओमप्रकाश जांगिड़ को कुछ दिन पूर्व गिरफ्तार किया था। इस मामले में दर्जन भर लोग फरार हैं।

उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर-58 पुलिस ने आज कंपनी की अकाउंटेंट सुमिता नेगी उर्फ जैनिया तथा एचआर हेड अमरजीत पूत हरिश्चंद्र को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। इस धोखाधड़ी में संलिप्त अन्य आरोपी विदेश ना भाग जाए इसके लिए पुलिस उनका लुक आउट नोटिस जारी कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी पर पुलिस इनाम घोषित करने की भी तैयारी कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Two arrested for cheating on dry fruits from shopkeepers

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे