लाइव न्यूज़ :

झुग्गी में रहने वालों से फ्लैट आवंटित कराने के नाम पर ठगी करने के मामले में दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 13, 2021 16:03 IST

Open in App

नोएडा, 13 फरवरी उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में झुग्गियों में रहने वाले लोगों को नोएडा प्राधिकरण से फ्लैट आवंटित कराने के नाम पर ठगी करने के आरोप में दो लोगों को शनिवार को गिरफ्तार किया गया।

सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश वर्मा ने बताया कुछ लोगों ने थाना सेक्टर 24 में शिकायत दी थी कि नोएडा प्राधिकरण से फ्लैट आवंटित कराने के नाम पर कुछ व्यक्तियों ने उनसे लाखों रुपये ले लिए और उन्हें फर्जी आवंटन पत्र दे दिए।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपियों ने दर्जनभर गरीब लोगों से फ्लैट दिलाने के नाम पर ठगी की है। ये लोग झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों को अपना शिकार बनाते थे।

वर्मा ने बताया कि थाना सेक्टर 24 पुलिस ने सूचना के आधार पर शनिवार को संजय कुमार सिंह और फारुख नामक दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि उनके पास से पुलिस ने फर्जी दस्तावेज भी बरामद किए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे